फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेले में रह गईं कई कमियां, कोर्ट कमिश्नर खफा

विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग एवं मंदिरों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते एनजीटी कोर्ट कमिश्नर आनं? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज जी की परिक्रमा में श्रद्धालुओं को होनी वाली असुविधा को देखते हुए एनजीटी की ओर से कड़ा रुख अख्तियार किया है। कोर्ट कमिश्नर ने मुड़िया मेला से पहले और बाद तक की व्यवस्थाओं की निरीक्षण कर प्रशासन को खामियां गिनाईं। उन्हें ठीक करने के दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को कोर्ट कमिश्नर आनंदवर्धन शुक्ला ने परिक्रमा मार्ग के साथ मंदिरों पर चढ़ने वाले दूध के प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया। परिक्रमा मार्ग के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर 17 बिंदुओं पर शासन-प्रशासन को गाइड लाइन जारी की गई है। कोर्ट कमिश्नर ने बताया कि गिरिराज जी परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, सघन वृक्षारोपण, साफ-सफाई, विश्रामालय आदि की जरूरी है। इसके लिए मेला से पहले और बाद में निरीक्षण किया गया है।
जिन बिंदुओं पर खामियां मिली हैं प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। वन विभाग का काम संतोषजनक है। परिक्रमा मार्ग में विकास के काम तेजी से चल रहे हैं। मेला की गंदगी तत्काल साफ करने को कहा। तीनों मंदिरों के दूध के प्लांट चालू पाए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन सतीश चंद त्रिपाठी, एसडीएम नागेंद्र सिंह, एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, श्रीगिर्राज कृष्ण सांस्कृतिक कला समिति के मुरारी लाल तिवारी, पीडब्ल्यूडी से एई वीसी मिश्रा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार, उप प्रभागीय वन अधिकारी पीके पांडेय, वन क्षेत्राधिकारी ब्रजेश सिंह परमार, छैलबिहारी शर्मा, व्यवस्थापक संतोष उपाध्याय, हरिओम शर्मा एड, गौतम खंडेलवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें