फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सड़क किनारे मिली नवजात लड़ रही है जिंदगी की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। फरह में मिली एक दिन की नवजात पिछले छह दिन से जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। जन्म के कुछ समय बाद ही अपनों ने उसे सड़क किनारे बोरी के ऊपर लिटाकर छोड़ दिया था। अस्पताल में चिकित्सक उसकी लगातार निगरानी व उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


फरह क्षेत्र में सलेमपुर मार्ग पर 31 अगस्त को राहगीर को नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी थी। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। फरह पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर वृंदावन के सौ-सैय्या में भर्ती कराकर उसका उपचार शुरू कराया। अब नवजात को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में उसका उपचार चल रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया है कि नवजात की हालत में सुधार है। उपचार पूरा होने के बाद नवजात को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें