फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में नव वर्ष मनाने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। तीर्थनगरी वृंदावन में ठाकुरजी के दर्शन के साथ नव वर्ष मनाने के लिए देश व विदेश से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुुरू हो गया है। मंदिरों व आश्रमों धार्मिक आयोजनों की भी रूपरेखा तैयार हो गई है। नगर के गेस्ट हाउस व होटल हाउस फुल हो गए हैं। तीर्थनगरी में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक नगर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

सजेेंगे मंदिर होंगे विशेष दर्शन
नगर में देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए मंदिर एवं आश्रमों में तैयारियां जोरों पर चल रही है। मंदिरों में नव वर्ष पर ठा. बांकेबिहारी मंदिर को रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा। ठा. राधावल्लभ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव के अंतर्गत छद्म वेश में ठाकुरजी भक्तों को विशेष दर्शन देंगे। ठा. राधारमण मंदिर में शीतकालीन निकुंज महोत्सव में ठाकुरजी भक्तों को विशेष निकुंजों में विराजमान होकर दर्शन दे रहे हैं।
नगर के अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस फुल
नव वर्ष के 5 दिन से पहले से ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित देश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालु आने लगे हैं। फोगला आश्रम, श्रीजी सेवा सदन, वैश्य आश्रम सहित नगर के अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं में बुकिंग फुल हो चुकी हैं। 2 माह पहले से श्रद्धालुओं ने कमरों की बुकिंग कबर दी गई है। इसमें सर्वाधिक कमरों की बुकिंग ऑनलाइन करा दी गई है। फोगला आश्रम के मैनेजर जेपी यादव ने बताया कि नव वर्ष से 2-3 माह पहले से ही बुकिंग शुरू हो जाती है। श्रद्धालु देशभर से नव वर्ष से पहले ही वृंदावन में आ जाते हैं।
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर तैयारी में जुटा
ठा. बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने नव वर्ष पर आने वाले श्रद्धालुओं की तैयारी में जुटा है। मंदिर के उप प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक 20 अतिरिक्त निजी सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। मंदिर के प्रवेश मार्गों पर 4 स्थानों पर निशुल्क जूता घर बनाए जा रहे हैं। पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा। इसका कंट्रोल रूम बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर होगा।
बाहरी वाहन नहीं करेंगे नगर में प्रवेश
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक नगर में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। छटीकरा मार्ग, मथुरा मार्ग व एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहनों को पार्किंग स्थलों पर ही रोक दिया जाएगा। पार्किंग स्थल से श्रद्धालु ई रिक्शा से मंदिर जाएंगे। इसके लिए प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें