फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटरनेरी विवि के नए कुलपति ने लिया चार्ज

Thu, 03 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ-अनुसंधान संस्थान के नवागत कुलपति डा. केएमएल पाठक ने गुरुवार को चार्ज संभाल लिया।
विज्ञापन


उन्होंने इस यूनिवर्सिटी को देश और दुनिया की अन्य प्रख्यात विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के साथ लिंक करना अपनी प्राथमिकता बताई।

एटा जिले के गांव नरोरा (अवागढ़) में जन्मे डा. केएमएल पाठक गोविंद वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। इसी विश्वविद्यालय से अपने करियर की शुरूआत करने वाले डा. पाठक पिछले वर्ष आईसीएआर में डीडीजी एनीमल साइंस के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। गत दिवस उनका चयन वेटरनेरी यूनिवर्सिटी मथुरा के कुलपति के पद पर हुआ है।

यहां कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता इस विश्वविद्यालय को शीर्ष पर पहुंचाने की होगी। इसके लिए वह देश और दुनिया के वेटरनेरी क्षेत्र के शिक्षण और शोध संस्थानों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा इस क्षेत्र के किसान और पशुपालकों को विवि से जोड़ते हुए कुछ कार्यक्रम बनाए जाएंगे। उनका कहना है कि कोशिश होगी कि विश्वविद्यालय के विकास में प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोगी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें