फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दो दिन बरसाना में इन वाहनों की नो एंट्री, लाडलीजी के दर्शन की बदली गई व्यवस्था; जान लें ये नियम

Sat, 30 Dec 2023 11:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नववर्ष पर लाडलीजी के दर्शन के लिए व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। अब भक्त सीधे मंदिर तक अपने वाहन से नहीं पहुंच सकेंगे। दो किलोमीटर पैदल चलकर उन्हें मंदिर तक का सफर तय करना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
राधारानी मंदिर बरसाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसाना में नववर्ष पर लाडलीजी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं और नगर वासियों को जाम से बचाने के लिए पुलिस ने नया यातायात प्लान तैयार किया है। इसके तहत अब श्रद्धालुओं को लाडलीजी के दर्शन के लिए करीब दो किलोमीटर तक पैदल चलकर मंदिर तक पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन


थाना बरसाना के प्रभारी अरविंद नरवार ने बताया कि छाता, नंदगांव और गोवर्धन से बरसाना की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कस्बे में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसी तरह राणा की प्याऊ और गोवर्धन मार्ग नाले से कस्बे की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

 राधाबिहारी इंटर कॉलेज के पास नाला बैरियर से आने वाले वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसी तरह कामां रोड से आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रिया कुंड पुल के पास से व सुदामा चौक से पीली कोठी की और प्रतिबंधित रहेंगे। यह व्यवस्था 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक रहेगी। फायर सर्विस, एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहनों के लिए आवागमन खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें