फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रुपये में गेहूं, तीन रुपये में चावल

Thu, 31 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 2016 में जनवरी माह से दो रुपये प्रति किलो गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो चावल वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें चयनित अन्त्योदय परिवार की पात्र गृहस्थी में 35 किग्रा खाद्यान्न और इसके अतिरिक्त पात्र गृहस्थी के चयनित परिवारों को पांच किग्रा खाद्यान्न प्रति यूनिट की मात्रा से दिया जाएगा।

एडीएम प्रशासन एके अवस्थी ने बताया कि अधिनियम के तहत गेहूं दो रुपये प्रति किग्रा की दर से और चावल तीन रुपये प्रति किग्रा की दर से उचित दर की दुकानों पर पर्यवेक्षण अधिकारियों की मौजूदगी में वितरित होगा। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षण अधिकारी की ड्यूटी संबंधित उप जिलाधिकारी तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैनात पर्यवेक्षक नियमानुसार निर्धारित तिथि को दुकान पर कैंप लगाकर और क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक के माध्यम से क्षेत्र में मुनादी कराकर वितरण सुनिश्चित कराएंगे। वितरण माह की पांच तारीख से 20 तारीख तक कराया जाएगा। इस दौरान साइनबोर्ड, स्टॉक, रेट बोर्ड, सूचना पट, अन्त्योदय लाभार्थियों और पात्र परिवार की सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें