फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 6.77 करोड़ से बनेगा राजकीय कन्या इंकॉ बलदेव का नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली बेटियां जल्द ही नए भवन में पढ़ेंगी। 6.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था उप्र आवास विकास परिषद को 338.85 लाख की धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है।
विज्ञापन

विद्यालय का नया भवन वर्तमान में संचालित स्कूल से करीब 4 किमी दूर होगा। वर्तमान में करीब 30 साल से विद्यालय किराए के भवन में संचालित हो रहा है। वर्तमान में यह भवन जर्जर हो चुका है। यहां पर्याप्त सुविधाएं न होने की वजह से छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ती थी। नए भवन में मानक के अनुसार बड़े हवादार कमरों का निर्माण किया जाएगा।



नए भवन में बनेंगी तीन प्रयोगशालाएं

विद्यालय के नए भवन में छात्राओं के लिए तीन प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा। यह जरूरी उपकरणों से लैस होंगी। विद्यालय में प्रधानाचार्य और स्टाफ रूम का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन



बनेगा आर्ट एंड क्राफ्ट और कंप्यूटर रूम

नए भवन में आर्ट एंड क्राफ्ट रूम के साथ ही कंप्यूटर रूम भी बनाया जाएगा। नए शौचालय ब्लॉक और पेयजल का भी पूरा इंतजाम होगा।




वर्जन -
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के नए भवन का निर्माण किया जाना है। इसके लिए टेंडर हो चुका है। विद्यालय अब तक किराए के भवन में संचालित किया जा रहा है। अब 677.70 लाख के बजट से विद्यालय के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

- रविंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें