फोटो है
नोएडा (संवाद)। शहर की नेहा मनीषा ने आईटीएफ एमटी 200 गुरुग्राम में महिला डबल्स में खिताब जीता है। इसके साथ ही मनीषा 35+ महिला डबल्स वर्ग में भारत की नंबर-1 खिलाड़ी भी बन गईं हैं। नेहा ने अपनी जोड़ीदार विभा चौधरी के साथ पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पेशे से वकील नेहा ने इस सफलता का श्रेय खेल के प्रति उनके समर्पण और अनुशासन को दिया।