फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लॉटरी, नौकरी और लोन दिलाने के झांसे से बचने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आज के समय में हर कोई इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल कर रहा है तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया में साझा कर साइबर अपराधों को बढ़ावा दे रहा है। यदि साइबर अपराध से बचना है तो अपनी पर्सनल जानकारी, बैंक डिटेल्स आदि कभी भी किसी से साझा नहीं करनी हैं। किसी भी अनाधिकृत एप को इंस्टॉल न करें, साथ ही किसी भी वेबसाइट का इस्तेमाल करते समय सावधानी जरूर बरतें।
विज्ञापन


यह बातें शुक्रवार को जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में साइबर अपराध रोकथाम विषय पर आयोजित कार्यशाला में साइबर सुरक्षा सलाहकार राहुल मिश्रा ने कहीं। उन्होंने बताया कि वे इनोवाडोर इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी निदेशक और उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर सुरक्षा सलाहकार हैं। राहुल मिश्रा ने जीएल बजाज में प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को आगाह किया कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें तथा मोबाइल या ई-मेल पर आए अनाधिकृत लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए।

उन्होंने सलाह दी कि अपने सोशल एकाउंट्स के पासवर्ड बदलते रहें। अपने एटीएम कार्ड का नंबर, वैधता तिथि और कार्ड के पीछे लिखा सीवीवी नंबर किसी को बिल्कुल न बताएं। उन्होंने कहा कि लॉटरी, नौकरी और लोन दिलाने के झांसे में आकर ठगी से बचें और गोपनीय जानकारी किसी को शेयर न करें। संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने साइबर सुरक्षा सलाहकार राहुल मिश्रा को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें