फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रविवार से शुरू होंगे नवरात्र

विज्ञापन
नवरात्रि पूजन के लिए बाजार में माता की चुनरी पसंद करती महिला श्रद्वालु। 
विज्ञापन
मथुरा। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। इसे लेकर देवी मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मां के स्वागत के लिए मंदिरों को सजाने-संवारने का काम किया जा रहा है। रंगाई-पुताई का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

होलीगेट अंदर स्थित मंगनी माता मंदिर, महाविद्या देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, मसानी स्थित पथवारी देवी मंदिर, बगलामुखी मंदिर, कैंट काली मंदिर और भैंस बहोरा स्थित कैला देवी मंदिर में तैयारियां चल रही हैं। नवरात्र शुरू होते ही मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बढ़ने लगेगी। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें