फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राष्ट्रीय खिलाड़ी ने अपशब्द भाषा का प्रयोग करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खिलाड़ी ने चार लोगों पर अपशब्द भाषा का प्रयोग करने का लगाया आरोप
विज्ञापन


मथुरा। तलवारबाजी के राष्ट्रीय खिलाड़ी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर दो नामजद समेत चार लोगों पर उनसे अपशब्द बोलने के साथ ही धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने हाईवे थाने में मुकदमा दर्ज कराकर कहा कि इससे उनकी खेल जगत में छवि धूमिल हो रही है।

अमर काॅलोनी निवासी कन्हैया गुर्जर ने बताया कि उन्होंने 2002 में हैदराबाद में आयोजित हुई नेशनल गेम्स के तलवारबाजी खेल में रजत पदक जीता। 2020 में यूथ आइकान मथुरा रहे हैं। खेलकूद गतिविधि से जुड़े 72 लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है दलवीर कौतेन्य और योगेश शर्मा ने अपने दो साथियों के साथ ग्रुप में सार्वजनिक तौर पर उनसे अपशब्द और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उधर, दलवीर कौतेन्य का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। ग्रुप पर फर्जी, गैर मान्यता खेल संघों का विरोध किया था। कन्हैया गुर्जर खुद इस तरह के खेल संघों में लिप्त हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें