फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शहर में बनेगा राष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के बीच में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की योजना चल रही है। कृष्णापुरी क्षेत्र में करीब 13 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। हालांकि और भी स्थानों को चिन्हित किया गया है। स्टेडियम में एकेडमी भी होगी और 8 से 10 हजार दर्शक एक साथ बैठ सकेंगे। सदर विधायक ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की तर्ज पर बनने वाले स्टेडियम के निर्माण से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रहीं हैं, ताकि जल्दी ही निर्माण शुरू हो सके। इसमें बहुउद्देश्यीय कांप्लेक्स, क्रिकेट एकेडमी, एडमिन ब्लाॅक, फूड कोर्ट और प्रैक्टिस ग्राउंड समेत दर्शक दीर्घा बनेगी। करीब 8 से दस हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके निर्माण से जिले में भी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट व अन्य खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक नगरी के साथ ही शहर का नाम देश भर में और भी चमकेगा और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को उच्चकोटि की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी।
सदर विधायक श्रीकांत शर्मा ने स्टेडियम निर्माण के लिए कृष्णापुरी क्षेत्र में करीब 13 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। खास बात है कि यह जगह शहर के बीच में है। इसके निर्माण में करीब 50 करोड़ रुपये का बजट खर्च होने का अनुमान है। विधायक ने बताया है कि इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन


-

स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को मिलेगी उड़ान
राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की तर्ज पर स्टेडियम का निर्माण के बाद शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को नई उड़ान मिलेगी। इसमें खेल टेबल टेनिस, टेनिस, बैडमिंटन सहित विभिन्न प्रकार के खेलों के लिए प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे रुचि रखने वालों को बेहतर माहौल और सुविधा मिलेंगी, जिससे वह आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें