परिक्रमा मार्ग के श्रीरामानंदाचार्य चौक से यज्ञवराहपीठ तिराहे तक के मार्ग का नामकरण महामंडलेश्वर धीरमदास और नंदराम दास त्यागी के नाम से किया गया।
रविवार को आयोजित समारोह में मार्ग का लोकार्पण संत टीला द्वारागद्याचार्य श्रीमंगलपीठाधीश्वर स्वामी माधवाचार्य महाराज, संत बाबा बलराम दास और पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने किया।
स्वामी माधवाचार्य महाराज, बाबा बलरामदास जी महाराज, बाबा फूलडोल बिहारीदास महाराज, बाबा रामप्रवेशदास महाराज, चतु: संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद के अध्यक्ष प्रहलाददास महाराज, लाडिलीशरण महाराज, राधाप्रसाद, नरहरिदास, रामदास, भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोतीवाला, छैलबिहारी शर्मा, महेश शर्मा, गोपालचार्य उपस्थित रहे।