फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नगर निगम की टीम ने 19 गोवंश को गोशाला भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बीते छह दिनों से चल रहे छुट्टा गोवंश पकड़ो अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने 19 गोवंश को पकड़कर वृंदावन स्थित कान्हा गोशाला भेजा है। इसमें गोवर्धन रोड से 12 और वृंदावन के अटल्ला चुंगी से 7 गोवंश को संरक्षण दिया है। शनिवार को भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

बीते सोमवार से शुरू हुए इस अभियान के तहत सैकड़ों गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजा गया है। निगम के अधिकारियों ने इनके लिए पर्याप्त इंतजाम भी किए हैं। निगम की दो टीमें इन्हें पकड़ने का काम रहीं हैं। अब तक 109 गोवंश को संरक्षण दिया गया है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया है कि शहर की गलियों में छुट्टा घूम रहे गोवंश को पकड़ा जा रहा है। साथ ही गोशाला संचालकों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। इनकी देखरेख के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें