फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एमवीडीए ने वृंदावन में होटल सील किया

Fri, 22 Sep 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
-आवासीय भवन का नक्शा पास कराकर किया जा रहा था व्यावसायिक उपयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

वृंदावन। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को केशव धाम मार्ग स्थित एक होटल को सील कर दिया। इस होटल का आवासीय भवन का नक्शा स्वीकृत कराकर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। इस मामले में एमवीडीए की टीम ने विकास अधिनियम1973 की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए होटल के कमरों को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन


लखनऊ के एक शिकायतकर्ता ने शासन को इस सबंध में शिकायत की थी। इस पर एमवीडीए के सचिव राजेश कुमार के निर्देश पर सहायक अभियंता राजेश्वर सिंह, अवर अभियंता अनिल सिंघल, एसडी पालीवाल, अशोक चौधरी की टीम ने पुलिस के साथ होटल को सील करने की कार्रवाई की। एमवीडीए के जेई मनीश तिवारी ने बताया कि आवासीय भवन का मानचित्र स्वीकृत कराकर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। जिसमें एक ब्लॉक में 29 कमरे स्वीकृत कराकर 88 कमरे व्यावसायिक उपयोग में लाए जा रहे थे, जिन्हें सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें