फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुसमुना ने नौशेरपुर को 36 रनों से किया परास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। गांव मुसमुना स्थित पथवारी मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। सुबह के सत्र में मुसमुना और नौशेरपुर की टीम में मुकाबला हुआ। इसमें मुसमुना की टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर 36 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि, रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश के चलते मैदान गीला होने के कारण सोमवार को खेल प्रेमियों को निराशा हाथ लगी और एक भी मैच नहीं हो सका।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुसमुना की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट खोकर 128 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज पुष्पेंद्र ने 25 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके लगाए। प्रिंस ने 25 और दीपक ने 22 रनों का योगदान दिया। नौशेरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए पुष्पेंद्र ने 3 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। गणेश ने 25 रन देकर 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौशेरपुर की टीम मुसमुना के गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई। टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर महज 92 रन ही बना सकी। नौशेरपुर की ओर से पुष्पेंद्र ने 24 रनों का योगदान दिया। मुसमुना के गेंदबाज पुष्पेंद्र ने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सुंदर महाराज और सूबे ने 2-2 विकेट लिए।
पुष्पेंद्र के 40 रन और 3 विकेट के चलते मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर की जिम्मेदारी ओम शर्मा और दीपक शर्मा ने निभाई। कमेंट्री बॉक्स से आमोद चौधरी और पूरन चौधरी ने अपने आंखों देखा हाल सुनाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। स्कोरर के रूप में प्रमोद चौधरी मौजूद रहे। रविवार के मैच के बाद आयोजकों को उम्मीद थी कि सोमवार को कड़ा मुकाबला होगा, लेकिन रात में बारिश ने मैदान को गीला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें