फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत में दिखा बुर्कानशीं का खासा दखल

Sun, 12 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाएं
विज्ञापन
सियासत में बुर्कानशीं का बड़ा दखल नजर आया। मुस्लिम बहुल बूथों पर सुबह से ही महिलाओं की बड़ी संख्या दिखी। युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। उत्साह ऐसा था कि वोट डालने के बाद महिलाओं ने सेल्फी भी खींची।
विज्ञापन


मुस्लिम बहुल बूथ इस्लामियां इंटर कॉलेज, जैन आइडियल पब्लिक स्कूल, लाल स्कूल सदर, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, औरंगाबाद, जयसिंह पुरा आदि पर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं पहुंचीं। इस्लामियां इंटर कॉलेज में दोपहर बारह बजे मुस्लिम महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। यहां वोट डालने आईं सबीना, रुखसार में वोट के प्रति उत्साह था। हालांकि उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया। इसी बूथ पर एक साथ मुस्लिम महिलाएं वोट डालने पहुंची।

वोट डालने के बाद महिलाओं ने सेल्फी खींची और अपने समाज की अन्य महिलाओं को भी मतदान का संदेश दिया। जयसिंह पुरा बूथ पर बुजुर्ग मुस्लिम महिलाओं की अच्छी खासी संख्या रही। खास बात यह है कि वोट डालने के लिए वह सुबह को सबसे पहले पहुंच गई थीं। शाम तक सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें