फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं मुस्लिम बहनें

Tue, 18 Apr 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
साक्ष्‍ाी महाराज
विज्ञापन
सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने एक बार फिर कहा है कि इस्लाम में महिलाओं की स्थिति काफी बदतर है। उन्होंने कहा कि यह भी कोई कानून है कि तलाक कहने मात्र से तलाक हो गया। अच्छा है कि अब हमारी मुस्लिम बहनें तलाक को लेकर खुद लड़ने को तैयार हो गईं और घरों से निकलकर सड़क पर उतर रही हैं।
विज्ञापन


सोमवार को संत कालोनी में स्थित आश्रम में उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि हमने इन चुनावों में अपना काम कर दिया अब जिम्मेदारी आपकी है कि कैसे आप हमें इस नर्क से निकालते हैं। मुस्लिम धर्माचार्य भी कहने लगे हैं कि तीन तलाक से निजात मिलनी चाहिए।

श्रीराम मंदिर निर्माण पर उन्होंने कहा कि मुसलमानों का सम्मान बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी परोक्ष रूप से कहा कि मंदिर निर्माण के लिए दोनों पक्ष बैठकर रास्ता निकालें।
विज्ञापन

अब मुस्लिम विशेषज्ञ भी श्रीराम मंदिर और गो हत्या रोकने की पैरवी करने लगे हैं। निकट भविष्य में

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि अब गोशालाओं को दिए गए दान का हिसाब लिया जाएगा। जिला, तहसील और ब्लाक स्तर पर चारागाह के लिए जमीन चिह्नित होनी चाहिए। यूपी में विपक्षियों के महागठबंधन पर कहा कि माया, अखिलेश, राहुल गांधी, नितीश और पप्पू मिलकर भी बीजेपी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। कुलभूषण मामले में साक्षी महाराज ने कहा कि विदेश मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और स्वयं प्रधानमंत्री ने भी साफ कर दिया है कि कुलभूषण को कुछ हुआ तो पाकिस्तान को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें