फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरसान मुठभेड़: महापंचायत में प्रशासन ने मानी तीन मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुरसान पुलिस द्वारा गत दिवस गांव बड़ाकला में हुई फायरिंग को लेकर बुधवार को गांव में महापंचायत हुई। महापंचायत की अध्यक्षता अखिल भारतीय जाट समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं सादाबाद के विधायक प्रताप चौधरी ने की। इस दौरान पंचायत में तीन मांगों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जाट समाज के जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने खाद के विवाद में समाज के युवक को मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि दूसरे को जेल भेज दिया। इससे समाज में काफी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि महापंचायत में मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जेल में बंद दोनों युवक के ऊपर से सभी धाराओं को हटाकर 19 अक्तूबर तक रिहा करने, झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई करने और व्यापारी के पास जमा तीन लाख रुपये का खाद देने की मांग पर सहमति बनी है।
दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर जेल से रिहा होने के बाद युवकों की गवाही के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिला है। महापंचायत में खंडोली के पूर्व विधायक अनिल चौधरी, इगलास के पूर्व राज्यसभा सांसद विजेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें