फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शाम को हत्या, रात में शव लगाया ठिकाने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। मृतक साड़ी कारीगर का फोन शाम 6:30 बजे बंद होना पाया गया है। इस पर पुलिस अंदेशा जता रही है कि शाम को ही उसकी हत्या कर फोन को ठिकाने लगाया गया होगा, जिससे की उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। इसके बाद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शव को फेंका गया है। पुलिस का मानना है कि जिस स्थान पर शव मिला है। वहां पर हत्या नहीं की गई है। हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है।
पुलिस को मृतक के पास से मोबाइल फोन नहीं मिला, मगर, शिनाख्त होने पर उसके परिजनों ने मोबाइल होने की बात कही। साथ ही नंबर भी बताया। पुलिस ने तत्काल कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले। इसमें आखिरी बार जिस नंबर पर बात होने का रिकॉर्ड सामने आया, पुलिस का शक उस पर गहराया हुआ है। उसकी तलाश जारी है। इधर, बताया जा रहा है कि छोटू का फोन बुधवार शाम को साढ़े छह बजे करीब बंद हो गया है।
विज्ञापन



पुलिस की गश्ती पर खड़े हुए सवाल
इलाके के लोगों में चर्चा है कि टोल पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर ही घटनास्थल है। पुलिस के गश्ती वाहन भी घूमते रहते हैं। इसके बाद युवक भी शव को कुरकंदा के पास खेत में फेंक कर हत्यारे निकल गए। मृत शख्स की जेब एक दुपहिया वाहन की चाबी मिली। पास में ही खून से सने पंजे के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस को कुछ बिंदु हत्या के उद्देश्य के संबंध में मिले हैं। मृतक के परिजन लेनदेन की बात कह रहे हैं। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। हत्यारोपियों की तलाश जारी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

- डॉ. अरविंद कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें