फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हत्या कर प्लाॅट में फेंका शव...कोर्ट से मिली आजीवन कारावास की सजा, घटना के बाद से जेल में बंद है आरोपी

Thu, 18 Sep 2025 09:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस ने हत्याकांड की जांच की तो नामजद महिला के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया तो थाना सदर बाजार स्थित दामोदरपुरा ट्रांसफाॅर्मर वाली गली निवासी राहुल शर्मा के खिलाफ हत्या के सबूत मिले। 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में युवक की हत्या करने वाले दोषी को एडीजे तृतीय ब्रह्मतेज चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। वर्ष 2021 में युवक की हत्या की गई थी।
विज्ञापन


16 जुलाई 2021 को जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित किसान पैलेस होटल के पीछे खाली पड़े प्लाॅट में एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर, थाना कठूमर स्थित गांव मैथना निवासी ओमवीर के रूप में हुई। मृतक के भाई मुकेश ने शक के आधार पर थाना सदर बाजार स्थित दामोदरपुरा निवासी एक महिला को नामजद किया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार महिला ने उसके भाई को शादी कराने का भरोसा देकर 11 जुलाई 2021 को अपने पास बुलाया और उसकी हत्या कर दी।
 
विज्ञापन

जमुनापार पुलिस ने मामले की विवेचना की तो नामजद महिला पर ओमवीर की हत्या करने का कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया तो थाना सदर बाजार स्थित दामोदरपुरा ट्रांसफाॅर्मर वाली गली निवासी राहुल शर्मा के खिलाफ हत्या के सबूत मिले। 

इसी आधार पर पुलिस ने 19 जुलाई 2021 को राहुल शर्मा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राहुल शर्मा के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। राहुल गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद है। उसके अधिवक्ता ने जमानत के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें