मथुरा। औरंगाबाद जोनल क्षेत्र में शुक्रवार को पॉलीथिन और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे काबिज अतिक्रमण हटाए गए, वहीं 19 हजार से अधिक जुर्माना वसूल किया।
जोनल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त कल्पना चौहान ने अभियान की शुरुआत वार्ड 52 में चंद्रपुरी से की। इसके बाद हाईवे थाना और टाउनशिप चौराहे से गोकुल बैराज तक अतिक्रमण हटाए। प्रतिबंधित पाॅलिथिन का प्रयोग करने पर 2000 रुपये, गंदगी फैलाने पर 1800 रुपये एवं अतिक्रमण करने पर 15350 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।