फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नौ श्रद्धालुओं के चोटिल होने के बाद चेता नगर निगम, जर्जर भवन स्वामियों को दिए नोटिस

विज्ञापन
जर्जर भवन के बीच से निकलते श्रद्धालु। 
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली संख्या पांच में गोस्वामी के मकान का छज्जा गिरने से हुए हादसे के बाद मंदिर के आसपास की गलियों के जर्जर मकानों के स्वामियों को नोटिस देने की कार्रवाई शुरु की है। इससे पहले निगम की टीम ने मंदिर क्षेत्र में सर्वे किया और जर्जर एवं गिरासू मकान चिह्नित किए। सभी जर्जर भवन स्वामियों को नोटिस थमाए गए हैं।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के वीआईपी गेट के सामने वाली गली में सुधीर कुमार गोस्वामी के तीन मंजिला मकान का छज्जा सोमवार शाम को गिरने से नौ श्रद्धालु घायल हो गए थे। बुधवार को निगम के निर्माण विभाग के एक्सईएन अमरेंद्र गौतम के साथ जेई अरुण कुमार और निगम की टीम ने मंदिर के आसपास की गलियों का सर्वे किया। इस दौरान टीम ने पुराने और जर्जर मकानों की सूची तैयार कर उनके स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। धारा 131 -1 व 2 के नोटिस जर्जर भवनों के गेट पर भी चस्पा किए हैं साथ ही मकान मालिकों को चेतावनी दी है कि वह 15 दिन में मकानों की मरम्मत करा लें। यदि निर्धारित समय सीमा में मरम्मत नहीं कराई या मकान कि गिरासू हिस्से को नहीं हटाया तो निगम उनके विरुद्ध कार्रवाई कराएगा।
निगम ने जिस मकान का छज्जा गिरने से हादसा हुआ उसके मालिक सुधीर कुमार गोस्वामी सहित 57 भवन स्वामियों की सूची तैयार कर नोटिस थमाए हैं। इनमें वह भवन भी शामिल हैं जिनको 2023 में नोटिस दिया पर उन्होंने अपने मकान के जर्जर हिस्से को न हटाया और न उसकी मरम्मत कराई। एक्सईएन अमरेंद्र गौतम ने बताया कि नोटिस देने के 15 दिन बाद फिर से सर्वे किया जाएगा। यदि सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


निगम के सर्वे में सामने आए जर्जर भवन स्वामियों के नाम
बिहारीपुरा- मोहन लाल मिश्र, बांकेबिहारी मार्ग जंगलकट्टी कुसुम देवी, सूरदास आश्रम की गली में गिरधारी, विष्णु, छैलबिहारी व किराएदार मोहन, किशोरपुरा में जगदीश शर्मा, गोविंद बाग गली में मुरली मनोहर शर्मा, पुरोहित पाड़ा ब्रज मोहन चौधरी और उनके पुत्रगण, मुंशीवाली गली मदनमोहन गोस्वामी, वीआईपी मार्ग स्व.श्रवण कुमार खेमका, ज्ञानगुदड़ी कल्पना अग्निहोत्री, बिहारीपुरा विपिन बिहारी गोस्वामी, रेतिया बाजार राजरानी अग्रवाल, दुसायत ओमप्रकाश शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, स्वामी कृष्णगोपाल देवाचार्य, व्यास घेरा अर्पित गौतम, बड़ा रास मंडल पास स्वामी संजय सेठी, फौजदार कुंज नंदलाल मुखर्जी, कुम्हार पाड़ा विनोद अग्रवाल, सेवा कुंज मान गली शिवचरण पारासर, ब्रह्म कुंड क्षेत्र- कृष्ण गोपाल गुप्ता, बिहारीपुरा, गोपाल भवन शशि पहलवान, वीआईपी गली सोहन लाल मिश्र, पुरानी संत कुटी अध्याशी गंगा डांगा, ठाकुर राधावल्लभ घेरा अनय गौड़, कैमारवन विमला शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, तराश मंदिर उदयन शर्मा, गोपेश्वर महादेव मंदिर मार्ग विष्णु गौड़, मोतीलाल गौड़, भगवान देवी, छीपी गली लाड़ली दास अग्रवाल सहित छह लोग व अर्जुन सैनी, बाबूलाल सैनी, अर्जुन शर्मा, मनी पाड़ा विमला देवी, पीपल वाली गली दर्शना शर्मा, मदनमोहन घेरा पुष्पा शुक्ला, गोपीनाथ बाग मदनमोहन गोस्वामी, गोशाला नगर नवलकिशोर दास, अठखंभा राम सिख दास, गोपीनाथ नगला उमेश सिंह, योगेश सिंह, रतनछत्री बिहारी, राधानिवास डॉली सिंह, सेवाकुंज क्षेत्र नरेंद्र शर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें