फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mudiya Mela 2025: स्टेशन पर सुरक्षा सख्त, भीड़ नियंत्रण के खास इंतजाम; GRP के 400 जवान करेंगे निगरानी

Tue, 24 Jun 2025 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए जीआरपी ने कमर कस ली है। रेलवे जंक्शन से लेकर गोवर्धन स्टेशन तक 400 जवान तैनात किए जाएंगे।  ड्यूटी लगाने का प्लान तैयार कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार करते यात्री
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के दौरान निजामुद्दीन स्टेशन पर भीड़ बढ़ने से मची भगदड़ जैसे स्थिति नहीं हो इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने अभी से कमर कस ली है। रेलवे जंक्शन से लेकर गोवर्धन स्टेशन तक यात्रियों के लिए कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा। मुड़िया मेले में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी ने 400 से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाने का प्लान तैयार किया है। टीम में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षी के अलावा अन्य जवान शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि गोवर्धन में चार जुलाई से लगने वाले मुड़िया मेले की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि लगातार अधिकारी मेला को लेकर चर्चा कर रहे हैं। जंक्शन पर वर्तमान में 40 से 50 हजार यात्री रोजाना आते हैं। मेले के दौरान यहां पर रोजाना आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में होगी।

उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जंक्शन और गोवर्धन स्टेशन पर जीआरपी के अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे। मेले में लखनऊ से 7, झांसी से 108, गोरखपुर से 19, मुरादाबाद से 110, प्रयागराज से 69 और आगरा से 66 जवान आ रहे हैं। इसके अलावा वर्तमान में जंक्शन पर 21 से अधिक स्टाफ तैनात है।

 
विज्ञापन

ट्रेनों का होगा अतिरिक्त ठहराव
जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि मेले में यात्रियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली और भोपाल की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जाएगी। वहीं, मेले में आने वाली अप-डाउन लाइन की ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव किया जाएगा। इसके चलते यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। रेलवे आगरा मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में स्पेशल ट्रेनें चलाने व ठहराव को लेकर जल्द ही ट्रेनों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें