गुरु पूर्णिमा: निकाली गई मुड़िया शोभा यात्रा
- फोटो : संवाद
तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में रविवार को गुरु पूर्णिमा पर मुड़िया शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा चकलेश्वर स्थित राधा श्याम सुंदर मंदिर से निकाली गई। वैष्णव संघ के महंत रामकृष्ण दास के नेतृत्व में साधु संत और गुरु सनातन की झांकी के साथ आगे बढ़े। ढोल, ढप और मृदंग की धुन पर नाचते गाते परिक्रमा किया। शोभा यात्रा चकलेश्वर महादेव स्थित भजन कुटी होते हुए हरदेव जी मंदिर मानसी गंगा बड़ा बाजार होते हुए श्याम सुंदर मंदिर पर संपन्न हुई।