एमआर ग्रुप के चेयरमैन सुनील अग्रवाल व अन्य दीप जलाते हुए।
बरसाना। एमआर ग्रुप के संस्थापक सुरेश चंद्र अग्रवाल का पंचम स्मृति महोत्सव (निकुंज गमन दिवस) श्रीजी धाम बरसाना में भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
स्मृति महोत्सव में इंडियन आइडल फेम टीवी कलाकार नितिन कुमार ने सुमधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। भव्य फूल बंगले और आकर्षक सजावट के मध्य हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एमआर ग्रुप के चेयरमैन सुनील अग्रवाल एवं डायरेक्टर लव अग्रवाल ने पटका पहनाकर किया। महोत्सव के अगले दिन श्रीजी की पावन गहवर वन परिक्रमा साधु-संतों की टोली के साथ संपन्न हुई।
चेयरमैन सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि 2020 में उनके पिता सुरेश चंद अग्रवाल के निकुंज गमन के बाद से हर वर्ष यह दिन उनकी स्मृति में श्रीराधारानी की चरण वंदना के बीच मनाते आ रहे हैं। कार्यक्रम में नीरज अग्रवाल (जीएलए), बनवारी लाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, संजीव जायसवाल, पीयूष जायसवाल, आदित्य गोस्वामी, तुषार अग्रवाल, गौरव मृदुल, नितिन तथा विश्व हिंदू परिषद मथुरा महानगर अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल आदि मौजूद रहे।