फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मृतक अधिवक्ता के हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन

Tue, 11 Apr 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अधिवक्ता गंगा सागर वरुण हत्याकांड में शेष बचे हत्यारे यदि गिरफ्तार नहीं हुए तो अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद महिला प्रकोष्ठ आंदोलन करेगी। यह चेतावनी राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सुश्री रागिनी गांधी ने दी। उन्होंने इस संबंध में डीएम पुलकित खरे को ज्ञापन दिया और अधिवक्ता परिजन के लिए 25 लाख के मुआवजा तथा नौकरी की मांग की।मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में उन्होंने चिंता जाहिर की कि पूरे प्रदेश में इस प्रकार से अधिवक्ताओं की निर्मम हत्या हो रहीं हैं। 7 अप्रैल को बार एसोसिएशन मथुरा के सदस्य सुखदेव नगर निवासी अधिवक्ता गंगा सागर वरुण की हत्या कर दी। इससे पूर्व अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया। लापरवाह पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। सुश्री रागिनी ने बताया कि मृतक अधिवक्ता के परिजन को अभी तक कोई भी राहत नहीं मिली है जोकि दुख का विषय है। मुख्यमंत्री से मांग है कि तत्काल अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम बिल विधानसभा में लाया जाए जिसे पास करा कर तुरंत लागू किया जाए। उनके साथ अधिवक्ता संगीता शर्मा, मंजू रानी, जयश्री श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें