फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मां ने खोई सुधबुध, पिता भी सहमे में, परिवार के सदस्यों के नहीं रुक रहे आंसू

Tue, 11 Apr 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छात्र अरहान की हत्या के बाद मां सुधबुध खो बैठी है तो पिता भी इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। दादी और परिवार के हर सदस्य के आंसू नहीं रुक रहे हैं। हर कोई अरहान काे बार-बार याद कर रो रहा है।थाना बाजार के मेवाती मोहल्ले से 8 अप्रैल की रात को अगवा करके 9 साल के अरहान की कुकर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसके बाद शव को गोकुल बैराज के पास नाले में फेंक दिया था। सदर बाजार पुलिस ने हत्यारोपी सैफ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। हत्यारोपी अरहान के पिता अफजल के शोरूम शालीमार हार्डवेयर मशीनरी पर मुनीम था। अरहान की हत्या के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। मां नाजिश ने तो बेेटे की याद में सुधबुध खो दी है। पिता भी इस हादसे से उबर नहीं पा रहे हैं। दादी जरीना और परिवार के हर सदस्य के आंखों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। ताऊ रहीस खान ने बताया कि हमें यकीन नहीं हो रहा है कि हमारे बच्चे के साथ ऐसा कुछ हो गया है। हत्यारोपी का भाई इमरान एनआईए में हैं। वो तक नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें