फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मदर्स डे पर बेटे की आंखों के सामने मां की मौत...ट्रेन की चपेट में आने से गई जान, परिवार में मचा चीत्कार

Mon, 12 May 2025 08:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में झकझोर देने वाली घटना हुई। मदर्स डे पर बेटे के सामने मां की दर्दनाक माैत हुई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की जान गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में रविवार को बच्चे और मां एक-दूसरे को उपहार देकर मदर्स डे का जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर गोविंद नगर क्षेत्र में एक बच्चे के सामने उसकी मां की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास राधेश्याम काॅलोनी निवासी महिला गुड्डो की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की मौत उसके बेटे के सामने हुई। अपनी मां को अपने सामने मरता देख बेटा फूट-फूटकर रोने लगा। थोड़ी देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। 

महिला के पुत्र ने बताया कि वह और उसकी मां भीख मांगकर अपना पेट भरते हैं। पिता गुड्डू की मौत पहले हो चुकी है, जबकि बड़ा भाई रिक्शा चलाता है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। इसलिए शव उन्हें सौंप दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें