फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अष्ट सखी कुंड की जमीन पर बने 70 से अधिक अवैध मकान चिह्नित

विज्ञापन
राधा नगर कॉलोनी में मकान पर लाल निशान लगाती राजस्व की टीम। 
विज्ञापन
अष्ट सखी कुंड की जमीन पर बने 70 से अधिक अवैध मकान चिह्नित
विज्ञापन

राधाकुंड। अष्ट सखी कुंड की जमीन पर अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई पर अमल शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग ने यहां करीब 70 से अधिक मकानों पर लाल निशान लगाए हैं।
उत्तर प्रदेश ब्रज विकास तीर्थ परिषद की योजना के तहत अष्ट सखी कुंड के संरक्षण और सुंदरीकरण की दिशा में प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाने शुरू किए हैं। इस कार्रवाई से राधा नगर कॉलोनी में रहने वाले लोगों में अफरातफरी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत हैं कि यहां कुंड की जमीन से अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। इसी के तहत यह पैमाइश और मार्किंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले अष्ट सखी कुंडों के संरक्षण और विकास को लेकर स्थानीय लोगों की एक बैठक हुई थी। इसमें मौजूद सतीश वशिष्ठ, दिनेश चंद्र मिश्रा, मोहन श्याम गोस्वामी, सभासद दिनेश शर्मा और जगदीश कटरा समेत अन्य ने अष्ट सखी कुंडों की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को हटवाने की मांग की थी। नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल मुंशी ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

फोटो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें