फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 3 हजार से अधिक अभ्यर्थी छोड़ गए पीसीएस की परीक्षा

Mon, 15 May 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। यह परीक्षा जिले के 18 केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें कुल 8023 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था लेकिन दोनों ही पालियों में करीब 40 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान विज्ञान विषय से इतर अन्य विषय वाले अभ्यर्थी थोड़ा परेशान दिखे।
विज्ञापन

यूपीपीएससी की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 18 केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें प्रथम पाली सुबह 9.30 से 11:30 बजे तक चली। वहीं द्वितीय पाली 2:30 से 4:30 बजे तक संचालित हुई। इनमें प्रथम पाली में 4958 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 3065 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 4864 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 3159 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुए। इस तरह पहली पाली में 61.79 और दूसरी पाली में 60.62 प्रतिशत उपस्थित रही। परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 1-1 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। वहीं तीन परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इस तरह 18 स्टेटिक और 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी।
परीक्षा केंद्रों पर हुई कड़ी जांच
परीक्षा केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया। किसी को भी इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, बैग आदि अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई। सभी सामान कक्षों से बाहर ही रखवा दिया गया था। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान भी कड़ी जांच की गई। सभी परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित कराई गई। केंद्र व्यवस्थापकों के कक्ष में इसका कंट्रोल रूम बनाया गया था।
विज्ञापन

- परीक्षा में प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन परंपरागत का पेपर था। परंपरागत विषय इतिहास, अर्थशास्त्र, संविधान और भूगोल के अधिक सवाल थे। सम सामयिकी अध्ययन के भी प्रश्न काफी थे। इसी पेपर से अभ्यर्थियों की मेरिट बनती है। वहीं दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन सी सेट का पेपर काफी अच्छा आया था। इसमें रीजनिंग, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, संप्रेषण, कंप्यूटर आदि के प्रश्न थे। हालांकि इसे हल करने में कला और वाणिज्य के अभ्यर्थियों को थोड़ी परेशानी महसूस हुई।
विज्ञापन

-अमरदीप श्रीवास्तव, एक्सपर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें