फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फिलस्तीन-इजरायल युद्ध पर भावुक हुए मोरारी बापू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। प्रख्यात श्रीराम कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू कस्बे में चल रही मानस राधाष्टक के सातवें दिन भावुक हो गए। अपनी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त किया।
विज्ञापन


बापू ने कहा आज जो फिलस्तीन और इजरायल के बीच पिछले 13 दिन से युद्ध हो रहा है, उसमें न जाने कितने मासूम, निर्दोष मर रहे हैं। कहा कि यह सब सहा नहीं जाता, फिर मजहब कोई भी हो। इस सुंदर दुनिया को किसकी नजर लगी है। सब अपनी राजनीति में उलझे हैं। उन्होंने राधारानी से युद्ध को जल्द विराम दिलाए जाने की अर्जी लगाई।

शुक्रवार को कस्बे के इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही कथा में मोरारी बापू ने कहा की वैसे तो ब्रज में सब कुछ अर्चनीय है, फिर भी कई वस्तु विशेषता प्रदान करती हैं। ब्रज रेणु अर्थात प्रिया-प्रियतम की चरण रज, दूसरी भगवान कृष्ण की वेणु। रज को पहले रखता हूं क्योंकि वह पहले आई है।
विज्ञापन

बापू ने कहा हमारी भक्ति रस की धारा में कौन सी बाधा है, यदि हम इस बाधाओं से बच सकते हैं तो जीवन सरल हो जाएगा। इष्ट ग्रंथ को छोड़कर अन्य ग्रंथ पढ़ने की अभिलाषा भक्ति से विमुख करती है। अन्य ग्रंथ को देखें जरूर लेकिन इष्ट ग्रंथ ही महत्ता है। सदगुण में हमारा प्रवेश ज्यादा नहीं है, हम रजोगुण में रहने वाले जीव हैं। रजोगुण से मुक्ति चाहिए तो रज जरूरी है। कहा कि राधाष्टक का सातवां मंत्र यही है। बापू ने कहा कि अनुराग में निरंतर रोमांचित होना ही आभूषण है। बापू ने व्यासपीठ पर मुक्त रास नृत्य किया और राम जन्म का संवादी गान करके बधाइयां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें