फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: जलती होलिका से पांचवीं बार निकलेंगे मोनू पंडा, धारण किया एक माह का तप

Sun, 25 Feb 2024 11:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ब्रज की होली विश्व प्रसिद्ध है। होली के पर्व पर यहां सदियों पुरानी लीलाएं जीवंत हो जाती हैं। इनमें भक्त प्रहलाद की लीला भी शामिल हैं, जो हर वर्ष मथुरा के गांव फालैन में होती है।
 
विज्ञापन
फालैन गांव में धधकती होली से गुजरता पंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में प्रह्लाद नगरी के नाम से अलंकृत गांव फालैन में दहकती होलिका के अंगारों से निकलने के लिए एक बार फिर मोनू पंडा ने एक माह का तप धारण कर लिया। निर्धारित समय तक वह मंदिर में रहकर पूजा पाठ करेगा और 25 मार्च की सुबह जलती होलिका से निकलेगा। इस कारनामे को मोनू पंडा इस बार पांचवीं बार करेगा।
विज्ञापन


शेरगढ़ रोड स्थित गांव फालैन में प्राचीन परंपरा के अनुसार भक्त प्रह्लाद सरीखी भक्ति में शक्ति का परिचय कराने वाला दो दिवसीय पंडा मेला होगा। शनिवार को प्रह्लाद मंदिर में इसके लिए पंचायत द्वारा चयनित मोनू पंडा एक बार फिर एक माह के तप पर बैठने के लिए पहुंचा। बैंडबाजों के साथ नाचते-गाते ग्रामीण मोनू पंडा के साथ गांव की परिक्रमा करने निकल पड़े। रंग-गुलाल और अबीर की बौछार के बीच होली के पद गायन पर महिला-पुरुष जमकर थिरके। मंदिर पर पहुंचकर मोनू पंडा ने एक माह के तप एवं व्रत को धारण किया।

मेला आचार्य भगवान सहाय पंडित ने विधिवत तरीके से प्रह्लाद कुंड किनारे होलिका स्थल की पूजा-अर्चना कराई। जिसके बाद से मोनू पंडा ने घर का त्याग कर व्रत के सभी कठोर नियमों को धारण कर लिया। पंडित भगवान सहाय ने बताया कि मोनू पंडा इस बार पांचवीं बार धधकती होलिका से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन


बताया कि यहां ठीक वैसा ही दृश्य बनता है जब भक्त प्रह्लाद को बचाने के लिए खंभे को फाड़कर नृसिंह भगवान प्रकट होते हैं। यहां भी धधकती होलिका से मोनू पंडा 25 मार्च की सुबह चार बजे नंगे पैर निकल कर भक्ति में शक्ति को साकार करेगा। परिक्रमा के दौरान जग्गी पंडा, रामहरी, करतार सिंह, जिले सिंह, सत्तन, भूरा पंडित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें