इमाम हुसैन की याद में शहर में ताजियों को जुलूस निकला। कोने-कोने से आ रहे ताजिये भरतपुर गेट पर एकत्रित हुए। फिर एकसाथ जुलूस के रूप में मसानी स्थित कर्बला पर पहुंचे। इन ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया।
अपने-अपने मुकाम से उठकर आए ताजिये पहले भरतपुर गेट पर एकत्रित हुए। सदर बाजार के ताजिये अपने मुकाम से उठकर आर्य समाज रोड पर एकत्रित हुए। भरतपुरगेट से ताजियों का जुलूस कोतवाली रोड होते हुए होलीगेट पर पहुंचा।
सबसे आगे चाह कठौती का ताजिया चल रहा था। होलीगेट के अंदर चाह कठौती का ताजिया चला गया। उसके पीछे सदर बाजार का ताजिया चला। ताजियों के साथ अखाड़े, लंगर की ढकेल और गाड़ियां चल रही थीं। जुलूस का नेतृत्व मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष हनीफ आलू वाले, सचिव अबरार खान वारसी, संयुक्त सचिव कदीर खान, अली अब्बास, जहीर अब्बास जैदी, आले हैदर आदि मौजूद रहे।
ताजिये का निकला जुलूस
मोहर्रम के अंतिम तारीख पर सवेरे ही अखाड़ा और ताजिये जयसिंहपुरा में निकले। ताजियों में बच्चे अपने-अपने प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। पूरे जयसिंहपुरा में घूमकर ताजिया का जुलूस मस्जिद वाली गली पर पहुंचा। इसके बाद ताजिये को कर्बला में सुपुर्द ए खाक किया गया। जुलूस में मोहन सिंह, इरफान, रइस, इमरान, मोसिन, मुन्ना खां, मुश्ताक अली आदि मौजूद रहे।
मांट में निकले ताजिए
मांट मूला और मांट राजा ग्राम पंचायतों में बुधवार को ताजिये निकाले गए। युवाओं ने पटेबाजी का प्रदर्शन किया। पूरे कस्बा में भ्रमण के बाद उन्हें कर्बला में सुपुर्द ए खाक किया गया। रफीक खान, बसीर, अफसर खान, इजराइल खान, नईम आदि ताजियों के साथ चल रहे थे।
सुरीर में निकला ताजियों का जुलूस
सुरीर में हजरत इमाम हुसैन की याद में मंगलवार को ताजिया का जुलूस निकाला गया। जुलूस गली जैतू तेलीपाड़ा से शुरू होकर नौहझील मार्ग, सिकंदरपुर तिराहा, मजिस्द मार्ग, पैंठ बाजार, नया बाजार होता हुआ कब्रिस्तान पर संपन्न हुआ। महमूद खान, गनी मोहम्मद, साजिद कदीर खान, नजीर खान, इस्माइल आदि शामिल हुए।