फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ब्रज से करेंगे बीजेपी के मिशन 2017 की शुरुआत

Tue, 02 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों का बिगुल भाजपा ब्रजभूमि से बजाने जा रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली से बीजेपी के मिशन 2017 की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


इसी रणनीति के तहत भाजपा के युवा मोर्चा के मार्च माह में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन और कार्यकारिणी की बैठक के लिए उत्तर प्रदेश का चयन किया गया है। इसमें देश भर के करीब 20,000 युवा शामिल होंगे। इस आयोजन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता स्थल की तलाश में जुट गए हैं।

भाजपा के एजेंडे में शामिल अयोध्या, काशी और मथुरा में से इस आयोजन के लिए अब पार्टी की नजर ब्रजभूमि पर है। संभावना है कि युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन चार मार्च से होगा।
विज्ञापन


इस तीन दिवसीय आयोजन में पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जबकि अगले दो दिन राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। विधानसभा चुनावों की रणनीति के तहत इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

इसी की तैयारी के लिए सोमवार को युवा मोर्चा के करीब 12 राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने वृंदावन और आसपास के स्थलों का जायजा लिया। इसमें अक्षयपात्र का मैदान, दिव्य शांति मिशन, टीवी हास्पिटल के बगल वाले मैदान को देखा गया।

इस टीम में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पटना से विधायक नितिन नवीन के साथ सौरव खत्री, यशवीर डागर, राजेश चौधरी सहित ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें