फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए किया माॅकड्रिल

विज्ञापन
मथुरा। यमुना नदी किनारे मॉकड्रिल करती हुई टीम। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना में प्रत्येक वर्ष आने वाली बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। मांट तहसील क्षेत्र के केसी घाट पर प्रशासन ने मॉकड्रिल की।
विज्ञापन

नदी में बाढ़ की संभावना को देखते हुए बृहस्पतिवार को तहसील मांट प्रशासन ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर माॅकड्रिल की। इस दाैरान नदी में नाव पलटने से डूबे लोगों को बचाकर टीम ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। तहसीलदार पवन कुमार ने बताया कि यमुना में बाढ़ आने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, अस्पताल तक इलाज के लिए ले जाने और राहत कार्यों को लेकर अभ्यास किया गया। 8वीं वाहिनी गाजियाबाद की एनडीआरएफ टीम ने मोटरबोट के जरिए डूबते लोगों को बचाने का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि ग्रामवासियों को बाढ़ से बचाव और सतर्कता के तरीके बताए गए। रजिस्ट्रार कानूनगो लोकेश चौधरी ने बताया कि माॅकड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, राजस्व, एनसीसी, लोक निर्माण विभाग, मांट पुलिस और प्रधान शामिल रहे। नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, रमाकांत सिंह, मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, हरीश कुमार, नीरज चौधरी, मोहन सिंह, रिंकू सिंह, राजकुमार वर्मा, भीमसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें