फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज परिक्रमा मार्ग में मोबाइल चोर गैंग पकड़ा, 54 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया मेला पर परिक्रमा मार्ग से एसओजी, स्वाट, सर्विलांस टीम द्वारा गोवर्धन पुलिस ने मोबाइल चोरी के सक्रिय गैंग के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 54 मोबाइल बरामद किए हैं। एसएसपी व डीएम ने प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

रविवार को एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र, सीओ गौरव त्रिपाठी के निर्देशन में एसओजी, स्वाट, सर्विलांस एवं गोवर्धन पुलिस ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग में मोबाइल चोर गैंग की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत जैकी, राहुल, जितेंद्र निवासीगण गिहार कॉलोनी करहल मैनपुरी, गौरव निवासी कोठी कैस जसवंत नगर इटावा, अमित, देवा, गौरव निवासीगण गिहार कॉलोनी करहल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 54 मोबाइल बरामद कर चालान किया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मुड़िया मेला में करोड़ों श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने आते हैं। पुलिस की संयुक्त टीम ने मोबाइल चोर सक्रिय गैंग को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें