फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एक क्लिक और खाते से उड़ गए डेढ़ लाख रुपये, कारोबारी को ये गलती पड़ गई भारी; इस तरह हो गई ठगी

Tue, 20 Oct 2026 11:45 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गोवर्धन में दोना-पत्तल कारोबारी मुकेश अग्रवाल के तीन बैंक खातों से कुल डेढ़ लाख रुपये निकल गए। कारोबारी के मुताबिक, मोबाइल पर एक लिंक खुलने के बाद उनका फोन करीब 30 मिनट तक हैंग रहा।
 
विज्ञापन
साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवर्धन के खेरा मोहल्ला निवासी दोना-पत्तल के कारोबारी मुकेश अग्रवाल साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। उनके मोबाइल पर अचानक एक लिंक खुलने और स्क्रीन हैंग होने के बाद तीन बैंक खातों से कुल डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। यह घटना रविवार 18 अक्तूबर को हुई।
विज्ञापन


मुकेश अग्रवाल ने बताया कि लिंक खुलने के बाद उनका फोन करीब 30 मिनट तक हैंग रहा। स्क्रीन सामान्य होने पर उन्होंने अपने बैंक खातों की जांच की तो हैरान रह गए। एचडीएफसी बैंक के खाते से 50 हजार रुपये, बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 80 हजार रुपये और यूनियन बैंक के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। तीनों खातों से कुल डेढ़ लाख रुपये की रकम गायब हो चुकी थी। पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम थाना और गोवर्धन थाने में प्रार्थना पत्र देकर जांच व रकम वापस दिलाने की मांग की है। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

सीओ अनिल कुमार सिंह के अनुसार, मामले की जांच चल रही है। साइबर धोखाधड़ी की इस घटना में बैंकों से भी जानकारी ली जा रही है। यह घटना मोबाइल पर अचानक लिंक खुलने या स्क्रीन हैंग होने पर होने वाली धोखाधड़ी की याद दिलाती है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी संदेहास्पद गतिविधि पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें