फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन परिवारों के पांच सदस्य लौटे परखम

Sat, 01 Aug 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/फरह
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फरह क्षेत्र के गांव परखम में बालिका से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को चौकी से खींचकर मारने के बाद गांव में हुए बवाल के डर से पलायन कर गए वाल्मीकि परिवारों में से तीन परिवार शनिवार को गांव लौट आए। शेष परिवारों को वापस लाने के लिए कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन


घटना के पांच दिन बाद तक गांव में पलायन कर गए परिवारों के लौटने का इंतजार किया जा रहा था। दोपहर बाद करीब तीन बजे छीतो, उनकी पत्नी ओमवती और उनके साले की पुत्री खुशी थाना फरह पहुंचे। इसके बाद गांव आ गए। बस्ती में अशर्फी देवी और सोनदेवी भी अकेली लौटी हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि गांव में आने वाले वाल्मीकि समाज के लोगों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

उधर बवाल के बाद परखम से गए वाल्मीकि परिवारों को वापस लाने और आपस में विश्वास बहाली के लिए गांव के लोगों की 12 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी को पलायन कर गए परिवारों से वार्ता कर माहौल को सामान्य बनाने का दायित्व सौंपा है। परखम पुलिस चौकी पर शनिवार को दोपहर में सीओ रिफाइनरी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में परखम, मीरपुर और मुस्तफाबाद के ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में सीओ ने कहा कि वाल्मीकि परिवारों का पलायन समूचे गांव की बदनामी है। गांव छोड़कर गए परिवारों को वापस लाना और बेहतर माहौल बनाना कमेटी का दायित्व होगा। इसके लिए सभी को मिल कर प्रयास करने होंगे। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मान ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही। बैठक में मीरा ठाकुर ने कहा कि गांव में शांति बहाली की पूरी कोशिश की जाएगी। बैठक में ग्रामीणों ने गांव की पुलिस चौकी पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस बल को अभी गांव से नहीं हटाने की बात कही। इधर घटना के बाद गांव जमालपुर से भागे तीन परिवार भी वापस आ गए हैं।   

12 सदस्यीय शांति समिति
ग्राम प्रधान परखम वासुदेव,  ग्राम प्रधान मीरपुर कल्यान, ग्राम प्रधान मुस्तफाबाद प्रमोद, श्याम, मीरा ठाकुर, खजान ठाकुर, साहब सिंह पूर्व प्रधान, देवी सिंह, अमर सिंह, लीला, सोनी ठाकुर, मिस्त्री कपूर


इंद्रराज को चौकी का प्रभार
गांव में हुई घटना को लेकर परखम चौकी प्रभारी के निलंबन के बाद फरह थाने में तैनात एसआई इंद्रराज शर्मा को परखम चौकी का प्रभार सौंपा है। यह जानकारी सीओ रिफाइनरी ने दी।






परखम और आसपास के गांवों में शांति है। सुरक्षा के लिए सीओ रिफाइनरी ने गांव के संभ्रात लोगों की कमेटी बनाई है। ललुआ वाल्मीकि के परिवार के कुछ लोगों सहित पांच लोगों की वापसी गांव में हो गई है। एक दो दिन में सभी लोग वापस आ जाएंगे। सोनू से पूछताछ की गई लेकिन वह ज्यादा कुछ बता नहीं पाया। अभी वह पूरे तौर पर स्वस्थ नहीं है। फिर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


डा. राकेश सिंह
एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें