फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तेहरा मेले में अफवाह ने कराया बवाल, तीन युवकों से मारपीट; पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर पहुंचाया अस्पताल

Sun, 13 Sep 2026 01:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मेले के दौरान अचानक यह अफवाह फैल गई कि पूर्व में चाकूबाजी की घटना में शामिल युवक दोबारा गांव में पहुंच गए हैं। इसके बाद लोगों ने बिना पुष्टि किए तीन युवकों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार जांच में इन तीनों का पूर्व की चाकूबाजी की घटना से कोई संबंध सामने नहीं आया है।
 
विज्ञापन
माैके पर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के गांव तेहरा में शनिवार रात मेले के दौरान पूर्व में हुई चाकूबाजी की घटना से जुड़ी अफवाह ने माहौल बिगाड़ दिया। चाकूबाजी के आरोपियों के दोबारा गांव में आने की चर्चा फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने तीन युवकों को चाकूबाजी का आरोपी समझकर घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


http://

बताया गया कि कुछ दिन पूर्व हुई चाकूबाजी की घटना के बाद गांव में पहले से ही तनाव का माहौल था। शनिवार रात मेले के दौरान अचानक यह अफवाह फैल गई कि घटना में शामिल युवक दोबारा गांव में पहुंच गए हैं। इसके बाद लोगों ने बिना पुष्टि किए तीन युवकों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार जांच में इन तीनों का पूर्व की चाकूबाजी की घटना से कोई संबंध सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


इसी रात दोनों पक्षों में हुए विवाद को लेकर जैंत थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी भी दर्ज हुई हैं। तेहरा निवासी कपिल की तहरीर पर पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ भाई विनोद और भतीजे हर्ष पर हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं सुनरख निवासी गौरव गौतम की तहरीर पर तेहरा निवासी टेंट कारोबारी विनोद, उसके बेटे और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। विनोद और हर्ष का सिम्स अस्पताल, जबकि गौरव, लड्डू गोपाल और रामविजय का सर्वोदय अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके पर कुछ लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस ने समझाकर स्थिति शांत कराई। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि दोनों मुकदमों की जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें