फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं निडर होकर अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दें: एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन/मथुरा। एडीजी अजय आनंद ने कहा कि महिलाएं डरें नहीं, बल्कि निडर होकर अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दें। पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर व सतर्क है। आईजी ए. सतीश गणेश ने कहा कि हमें महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का क्रम घर से शुरू करने पड़ेगा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को वृंदावन कोतवाली पहुंचे आगरा जोन के अपर महानिदेशक (एडीजी) व पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने महिलाओं को जागरूकता का संदेश दिया और महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि यह सिर्फ सरकारी मिशन नहीं है, जिसे सिर्फ पुलिस को पूरा करना है। इसे अंत तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। आईजी ने कहा कि समाज का एक तबका भी अपनी सोच में बदलाव लाए तो महिला अपराधों पर अंकुश लग सकता है। इससे पूर्व एसएसपी गौरव ग्रोवर व एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। महिला हेल्प डेस्क कक्ष का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा सिंह व सीओ आरती सिंह ने किया।
इस दौरान जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, आईपीएस अनिरुद्ध सिंह, सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सहित महिलाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
विदेशी भक्तों ने भी की सहभागिता
कोतवाली परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विदेशी महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। यहां काफी संख्या में विदेशी श्रद्धालु रहते हैं। इसीलिए विदेशी महिलाओं को भी आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें