फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्कूल गया पांचवीं का छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजना (मथुरा)। थाना क्षेत्र के बाजना रोड स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए आया छात्र लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल सका। परिजनों ने छात्र के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पवन (12) पुत्र सोहनवीर सिंह निवासी खरबा की नगरिया थाना राया नौहझील क्षेत्र के आर्केडियन पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार को परिवार में शादी होने के कारण घर आया हुआ था।

पिता सोहनवीर सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर दो बजे पवन को यमुना एक्सप्रेस वे के राया कट से नोएडा डिपो की गाड़ी में बाजना कट के लिए बैठा दिया। शाम पांच बजे करीब जब परिजनों ने स्कूल में पवन के पहुंचने की जानकारी की तो स्कूल स्टाफ ने छात्र के स्कूल न पहुंचने की बात कही। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन


परिजनों ने नोएडा पहुंचकर परिचालक से जानकारी की तो उसने बताया कि गाड़ी में बाजना कट की पवन अकेली सवारी था। दो बजकर पचपन मिनट पर वह बाजना कट पर उतर गया। परिजनों ने नौहझील थाने में तहरीर देकर पवन के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार बालियान ने बताया कि छात्र के लापता होने की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही छात्र को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें