फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बदमाशों ने वृंदावन के लिए ऑनलाइन बुक की कैब, चालक को लहूलुहान कर लूट ले गए कार; तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 28 Jun 2026 02:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के लिए कैब बुक कर लाए बदमाश कार लूट ले गए। चालक को घायल कर फेंक गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के होडल से वृंदावन के लिए कार बुक कर लाए बदमाश थाना मांट क्षेत्र में देवराहा बाबा आश्रम के समीप चालक को घायल कर कार लूट ले गए। पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन


बीती रात को हरियाणा के होडल क्षेत्र में स्थित हसनपुर चौराहे से तीन युवकों द्वारा वृंदावन के लिए ऑनलाइन टैक्सी कार अर्टिगा को बुक किया था। थाना मांट क्षेत्र में देवराहा बाबा आश्रम के समीप कार में सवार तीनों युवकों ने चालक पवन कुमार सिंह निवासी बिहार के सिर पर प्लास से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद कार लूट कर फरार हो गए। 

किसी तरह से चालक ने घटना की सूचना मांट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कार को लूट कर ले जाने के सम्बन्ध मे वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें