फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 85 लाख के आभूषण से भरा पार्सल ले भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कूरियर के जरिए दिल्ली भेजे जा रहे करीब 85 लाख रुपये के आभूषण गोवर्धन चौराहे के पास राजस्थान रोडवेज बस में रखते ही बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिए। कूरियर एजेंसी के कर्मचारी ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कूरियर एजेंसी के कर्मचारी ने हाईवे थाने में तहरीर दी है। बता दें कि पांच दिन में बदमाशों ने दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

भूतेश्वर चौराहे पर राजेश नारायण कूरियर एजेंसी है। राजस्थान के रहने वाले जितेंद्र सिंह इसके मालिक हैं और राजस्थान के धौलपुर के थाना बसेड़ी गांव वियरपुरा निवासी उदयवीर सिंह एजेंसी के मैनेजर हैं। एजेंसी द्वारा शहर के विभिन्न व्यापारी सोने-चांदी के आभूषण ढलाई के लिए दिल्ली भेजते हैं। इन आभूषणों को एक बैग में रखकर उसमें जीपीएस फिट किया जाता है और पार्सल तैयार होता है।
उदयवीर सिंह ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न व्यापारियों के 550 ग्राम आभूषणों का एक पार्सल दिल्ली भेजने के लिए तैयार किया था। कूरियर एजेंसी के कर्मचारी राजस्थान निवासी गौरव शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पार्सल लेकर गोवर्धन चौराहे पर पहुंचे। चौराहे के पास हाईवे पर उन्होंने राजस्थान रोडवेज की बस रुकवाई और पार्सल के साथ बस में बैठ गए। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सर्विस रोड पर बाइक खड़ी की और एक बदमाश बस में घुस गया, जबकि दूसरा बाइक के पास खड़ा रहा। बस में घुसते ही बदमाश ने आभूषणों के पार्सल को उठाया और बस से उतर कर भागने लगा। कर्मचारी ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पार्सल लेकर बाइक बदमाश भाग गए। वारदात के एक से डेढ़ घंटे बाद गौरव ने हाईवे थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्सल में रखे जीपीएस सिस्टम से लोकेशन के आधार पर गणेशरा तक बदमाशों को तलाशा, लेकिन उसके बाद जीपीएस सिस्टम बंद हो गया। इसके बाद कोई सुराग नहीं गला। सर्विलांस, रिफाइनरी, फरह और हाईवे थाने की पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लगभग दो सौ सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें एक बदमाश पार्सल ले जाते दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने गौरव से भी पूछताछ की है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कूरियर एजेंसी के मैनेजर उदयवीर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए चार थानों की पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें