खेतों में किसानों की फसल तैयार होनी शुरू हो गई है। खाद के साथ गेहूं में पानी लगना शुरू हो गया है। ऐसे में मथुरा ब्लॉक का ऊंचा माइनर ओवरफ्लो होने से दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।
मथुरा के ऊंचा माइनर ओवरफ्लो होने से दर्जनों किसानों की की गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इसे लेकर किसानों के सामने बड़ा संकट है। किसानों ने कहा यही हाल रहा तो वे पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
क्षेत्र के सहापुर गांव में कई किसानों की गेहूं की फसल जलमग्न हो गई तो किसानों ने सिंचाई विभाग पर सवाल खड़े कर दिए। माइनर की सफाई सही नहीं होने पर आसपास के किसानों ने कहा कि विभाग के अधिकारी सफाई में लापरवाही बरत रहे हैं। कुछ महीने पहले ही सफाई की गई थी। उसके बाद भी ओवरफ्लो माइनर हो रहा है ऐसे में किसान आने वाले दिनों में बर्बाद हो जाएगा।
माइनर ओवरफ्लो होने से आसपास की करीब 20 बीघा गेहूं की फसल पानी से लबालब हो गई। खेतों में पानी भरने की जानकारी सुबह किसानों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। किसान योगेश कुमार ने बताया है कि माइनर ओवरफ्लो होने की सूचना उन्होंने सिंचाई विभाग को दी थी, लेकिन काफी देर बाद मौके पर कर्मचारी पहुंचे। विभाग के कनिष्ठ और सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर माइनर को सही कराया। क्षेत्र के किसान ज्ञानी, रामजीलाल, सौदान सिंह, अमर सिंह, धर्मपाल सहित अन्य किसानों की फसल डूबी है। किसानों ने मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
अपर खंड सिंचाई विभाग के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि ऊंचा माइनर ओवरफ्लो हो गया था, जिससे खेत में पानी भर गया है। किसानों की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने माइनर को सही करा दिया है।