फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Weather: सर्दी अब सताएगी...तेजी से लुढ़केगा पारा, बारिश की संभावना; बढ़ जाएगी ठिठुरन

Fri, 10 Jan 2025 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कान्हा की नगरी मथुरा में अब ठिठुरन भरी सर्दी के लिए तैयार हो जाइए। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने के साथ की कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। पारा तेजी से लुढ़केगा। 
 
विज्ञापन
सर्दी में ठिठुरते जाते लोग - फोटो : सर्दी में ठिठुरते जाते लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में मौसम का मिजाज बदलते ही पारा ऊपर चढ़ने लगा है, लेकिन तेजगति से चल रही सर्द हवाएं अभी भी परेशानी बढ़ा रही हैं। हालांकि दिन में खिली धूप कुछ राहत दे रही है, जबकि सुबह-शाम के समय ठिठुरन का आभास बना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार की रात से तेजी के साथ तापमान लुढ़कने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

 

बीते तीन दिन से निकल रही तेज धूप से मौसम अब शुष्क हो गया है। बृहस्पतिवार को दिन निकलने पर सुबह के समय हल्का कोहरा रहा, जबकि दिन चढ़ते ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए। हालांकि हवाएं चलने से सर्दी का अहसास भी हुआ। इससे 24 घंटे में अधिकतम पारा में 7 अंक उछाल के साथ 21.3 रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर ही टिका रहा। ऐसे में दिन की बजाय रात अधिक सर्द महसूस की गई।

 
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया है कि बदलाव से तापमान ऊपर चढ़ने लगा है। हालांकि अभी तेज गति से सतही हवा चल रही है। शनिवार को हल्की बारिश के साथ तेजी से पारा लुढ़केगा। इससे ठिठुरन बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें