फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 40 टन कोयले से भरा ट्रक गायब कर दिया, मेव गैंग का कारनामा, पुलिस ने दो सदस्य किए गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2024 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

स्पेशल टास्क फोर्स और हाईवे पुलिस ने 40 टन कोयले से भरा ट्रक गायब करने वाले मव गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
मथुरा। असम गए कोयले से भरे ट्रक को गायब करने वाले मेव गैंग के सगे भाई। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा स्पेशल टास्क फोर्स और हाईवे पुलिस ने मेव गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही हाईवे थाने में दर्ज 40 टन कोयला लेकर गायब हुए ट्रक की वारदात का भी खुलासा हो गया। पुलिस ने इनके कब्जे से गायब ट्रक समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि 13 नवंबर को जयगुरुदेव चौराहा स्थित ट्रांसपोर्ट के यहां से 40 टन कोयला लेकर ट्रक असम के लिए चला था, लेकिन पहुंचा नहीं। इस पर पंजाब के थाना सरहाली कलां निवासी इकबाल सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इधर स्पेशल टास्क फोर्स लखनऊ के एसएसपी राकेश कुमार की टीम इसी प्रकार के आरोपियों की तलाश में जुटी थी जो कि माल से भरे ट्रक को रास्ते से गायब कर देते हैं।

एसटीएफ को सूचना मिली कि मेव गैंग के सदस्य आगरा से दिल्ली जाने वाले हैं। इस पर एसटीएफ ने हाईवे पुलिस के सहयोग से दोनों को नरहौली चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अलवर के किशनगढ़बास स्थित कुटिया पुर निवासी हाशम और शब्बीर बताए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ट्रक को उन्होंने रास्ते में मेजराज बेग सिदियादनवा जगदीशपुर मुसाफिरखाना अमेठी सुल्तानपुर को 2 लाख 50 हजार रुपये में बेचा है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने खाली ट्रक को भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें