फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की योजनाएं गिनाईं और नेताओं को दी नसीहत

Wed, 13 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में मंगलवार को पहुंची महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी मथुरा की सियासत का मूड भांप गईं। भाजपा के नेताओं से हर सीट का गणित समझा। कहां कितना और किसका वोट है इसकी सिलसिलेवार जानकारी ली गई। साथ ही नेताओं को पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुटने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017 के लिए भाजपा ने अपना ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। एक सांसद को तीन तीन विधानसभाओं की कमान सौंपी गई है। मेनका गांधी मथुरा की कमान संभाल रही हैं। जिम्मेदारी मिलने के बाद मंगलवार को पहुंचनी महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री ने श्रीजी बाबा सरस्वती शिशु मंदिर में एक गोष्ठी करके केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। शहर के लोगों से मुलाकात करके सियासी हालात की जानकारी ली।

बीच-बीच में केंद्र सरकार की योजनाओं का भी गुणगान किया। सखी केंद्र, ई बॉक्स सिस्टम, राष्ट्रीय महिला कोष और अनाथ बच्चों को अपने से मिलाने के अभियान के भी आंकड़े गिनाए। बताया कि 3000 बच्चों को अब तक गोद दिलाया गया है। 14 लाख बच्चे ऐसे हैं थे जो अपनों से दूर रहकर भटक गए थे। कोई भीख मांग रहा था तो कुछ गलत हाथों में पड़ गए थे। इन बच्चों को उनके घर वालों से मिलाया गया। 
विज्ञापन


इन योजनाओं का किया बखान

ई बॉक्स सिस्टम: मेनका गांधी ने बताया कि यह बाक्स सभी रेलवे स्टेशन और ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। अगर किसी महिला और बच्चों पर किसी प्रकार का अत्याचार होगा तो वह इस बाक्स में अपनी शिकायत डाल देगा। तत्काल सुनवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय महिला कोष: राष्ट्रीय महिला कोष का गठन किया गया। इस कोष के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाती है। रोजगार के लिए ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। 

सखी केंद्र: पीड़ित महिलाओं के लिए देश भर में 150 सखी केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर विभिन्न अपराधों से पीड़ित महिलाओं को सहायता दी जाती है। यहां महिलाओं के लिए मेडिकल, अधिवक्ता सब उपलब्ध कराया जाता है।

महिला आश्रय सदन: विधवा महिलाओं के लिए वृंदावन में महिला आश्रय सदन स्थापित किया जा रहा है। यहां 1000 महिलाएं एक  साथ रह सकती हैं। इस सदन में महिलाओं को बिलकुल घर जैसा माहौल दिया जाएगा। 

ई महिला हट: यहां जो महिलाएं घरों पर रहकर कुछ उत्पाद तैयार करती हैं उसे इन केंद्रों के माध्यम से खरीदा जाएगा। महिलाएं जो उत्पाद तैयार करेंगी उसके लिए उन्हें मार्केट मिल जाएगा।  

प्रिंयका पर ना, वरुण पर सधा जवाब
जब मेनका गांधी से प्रियंका गांधी की सियासी लांचिंग के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कहा, पता नहीं। दूसरा सवाल था कि वरुण गांधी को जिस तरह से सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है उसके पीछे क्या है। मेनका गांधी ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। उसका हर निर्णय पार्टी अध्यक्ष के माध्यम से ही लिया जाता है। पार्टी जिसे चाहेगी उसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करेगी।


जल्द सुलझेगी कश्मीर की समस्या 
महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि कश्मीर की समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा। प्रधानमंत्री इस मामले में खुद समीक्षा कर रहे हैं। गृह मंत्री ने पर्याप्त पुलिस बल भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें