फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तीन ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल जानेगी मेघालय की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल जानने के लिए मेघालय की टीम आएगी। भारत सरकार द्वारा इन ग्राम पंचायतों को पोषण ट्रैकर के माध्यम से चिन्हित किया गया है। यह टीम केंद्र की गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों के पोषण की गतिविधियां देखेगी। अगले सप्ताह टीम के यहां आने की संभावना है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण ट्रैकर एप पर केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों की गतिविधियों को फीड किया जाता है। इसमें बच्चों की पोषणीयता के साथ-साथ उनको दिया जाने वाला पुष्टाहार वितरण तक शामिल हैं। वर्तमान में जिले भर में 35 हजार गर्भवतियों समेत 2.98 लाख बच्चों को पुष्टाहार दिया जा रहा है। ये पुष्टाहार पंजीकृत लाभार्थियों को ही दिया जा रहा है।
कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया है कि भारत सरकार ने पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से जिले की तीन ग्राम पंचायतों की तीन ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया है। इसमें राया ब्लॉक में अनौड़ा, फरह में शंकर गढ़ी, चौहमुंहा में पाली शामिल है। इन ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल जानने के लिए मेघालय की टीम यहां आएगी। यह टीम आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों में जागरूकता और पोषणीयता का परखेगी। उन्होंने बताया है कि तीनों ग्राम पंचायतों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों का फीडबैक सरकार को देगी टीम
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया है कि टीम इन ग्राम पंचायतों की फीडबैक महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को देगी। मंत्रालय के मानकों पर फिट बैठने के बाद एक ग्राम पंचायत को एक लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें