फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जमीन...तो किसी का मकान गया, उचित मुआवजा नहीं मिल रहा; जिलाधिकारी से मिले किसान

Wed, 25 Jun 2025 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रेलवे लाइन के लिए दो गांव में जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। किसी का मकान गया, तो किसी की जमीन चली गई। लेकिन मुआवजा उचित नहीं मिल पा रहा है। 
 
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर धरना देते किसान नेता। स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नगला कोटा और मोरा में रेलवे लाइन का कार्य चल रहा है। दो गांवो में रेलवे द्वारा किसानों की भूमि, मकान का अधिग्रहण किए जाने में उचित मुआवजा नहीं मिलने से किसानो ने डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


भाकियू सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह व किसानों की 30 मिनट तक बैठक हुई। डीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनको भूमि का उचित मुआवजा मिलेगा। वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा रेलवे द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण की जा रही है, लेकिन रेलवे व जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किसानों को भ्रमित किया जा रहा है।

कोई भी अधिकारी किसानों को संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारी निरंतर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। गांव नगला मोरा में राजस्व विभाग के अधिकारी किसानों के घरों का सही ढंग से सर्वे भी नहीं कर रहे हैं। इस अवसर पर पुष्पेंद्र बघेल, गजेंद्र सिह, सोनू, थान सिंह पहलवान, बबलू चौधरी, बिट्टू पंडित, भरत अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें